सभी खबरें

बंगाल में भाजपा के 5 विधायक छोड़ देंगे पार्टी! 

बंगाल में भाजपा के 5 विधायक छोड़ देंगे पार्टी! 

बंगाल/निशा चौकसे:- देश की राजनीति में अक्सर यह सिलसिला जारी रहता है जब पक्ष विपक्ष पार्टी के नेता अपनी पार्टी से नाखुश होकर या किसी अन्य वजह से पार्टी बदल लेते हैं. ऐसी ही एक हलचल बंगाल में चल रही है. इस साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद पार्टी में अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं. जिसके बाद कई बड़े नेता अपनी पार्टी को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं. यह सिलसिला अभी भी लगातार जारी है बता दें कि हाल ही में बीजेपी के 5 विधायकों ने ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप लीव कर दिया है. इसका कारण तो अभी साफ नहीं है लेकिन सूत्रों के मुताबिक इन विधायकों को पार्टी में तवज्जो नहीं मिलना बताया जा रहा है.
दरअसल शनिवार को जिला स्तर पर कई फेरबदल किए गए और बताया जा रहा है कि यह विधायक इससे खुश नहीं हैं. 

नाराजगी की ये है वजह
ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ने की वजह यह बताई जा रही है कि उनके समुदाय के नेताओं को फेरबदल सूची में जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारी विभागों और संयोजक की सूची में प्रमुखता नहीं दी गई है. इसके पहले भी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कई सारे बीजेपी नेता टीएमसी में शामिल हो गए हैं. बात दें कि 11 मई को मुकुल रॉय के ममता बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में फिर से शामिल होने के बाद से राजनीतिक तस्वीरें तेजी से बदल बदलती हुई नजर आ रही है. कई सारे नेता जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का हाथ थाम लिया था अब वह वापस से टीएमसी के साथ संपर्क में बने हुए हैं. 
जानकारी के मुताबिक जिन पांच नेताओं ने व्हाट्सएप ग्रुप को छोड़ दिया है उनसे चर्चा कर उन्हें मनाया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button