83 : ताहिर की तस्वीर आई इंस्टाग्राम में, सुनील गावस्कर के लुक में दिखेगें कुछ ऐसे

नई दिल्ली। आयुषी जैन : डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा. यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली फिल्म है जिसे तीन अलग-अलग भाषा में रिलीज किया जा रहा है.
डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 से सुनील गावस्कर के लुक में एक्टर ताहिर राज भसीन का फर्स्ट लुक जारी किया गया है. ताहिर राज भसीन हाल ही में सुशांत के साथ लूज़र मूवी में नज़र आये थे. हम आपको बता दें कबीर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में यह तस्वीर शेयर की है और लिखा है – वर्ल्ड कप में एंटर करते हुए, ये बस एक ही आदमी थे जिनसे वेस्ट इंडीज पेसर्स डरते थे. पेश है कपिल देव के पहले शैतान और भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर.

इससे पहले फिल्म में कपिल देव के किरदार में एक्टर रणवीर सिंह का लुक जारी किया गया था. दोनों ही एक्टर्स अपने-अपने कैरेक्टर के मुताबिक परफेक्ट लग रहे हैं.
हम आपको बता दें,पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के लुक को निर्माताओं ने काफी हद तक सेम रखने की कोशिश की है.
कपिल देव के लुक की, तो फिल्म में रणवीर सिंह को बिल्कुल कपिल देव जैसा बनाया गया है. फिल्म से कपिल देव का लुक पहले ही जारी हो चुका है. खुद कपिल देव ने भी रणवीर के लुक की तारीफ की थी. कबीर खान निर्देशित 83 साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है.
फिल्म में रणवीर सिंह और ताहिर राज भसीन के अलावा मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी.





