.jpg)
- एक्सीडेंट के बाद मारपीट कर बाइक जलाई
- पीडित ने कार्यवाई न होने पर दी आत्महत्या कि धमकी
- पुलिस में कहा युवक ने खुद बाइक में लगाई आग
भोपाल/स्वाति वाणी:-
भोपाल के लालघाटी स्थित विजयनगर ब्रिज के नीचे गुरुवार रात बाइक में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया बाइक के मालिक ने कहा की कार में सवार युवक ने उसकी बाइक को टक्कर मारी फिर पेट्रोल डालकर बाइक में आग लगा दी। जिसका वीडियो पीडित ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
युवक का कहना है की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद ही बाइक जलाई है।
युवक ने दी आत्महत्या की धमकी
युवक का नाम अजय कोटले है। उसने बताया कि गुरुवार रात में वह अपनी बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जब उसने विरोध किया तो कार सवार पिता-पुत्र और उनके साथी उसके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही पेट्रोल डालकर बाइक में भी आग लगा दी। अजय का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगा।
युवक ने खुद ही अपनी बाइक में लगाई आग: पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही कोहेफिजा पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर हंगामा हुआ। युवक ने जहां कार सवार पिता-पुत्र और उनके साथियों द्वारा बाइक में आग लगाने की बात कहीं। हालांकि, जांच के बाद पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद ही अपनी बाइक में आग लगाई थी। फिलहाल जांच की जा रही है। जिसके बाद ही पता चलेगा की बाइक में आग किसने लगाई थी।