दिग्विजय सिंह पर FIR, कमलनाथ को छोड़ा…जानें क्या है पूरा मामला

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह से मिलने के लिए बीते डेढ़ महीने से समय मांग रहे हैं। एक बार समय देकर भी जब सीएम शिवराज उनसे नहीं मिले, तो दिग्विजय सिंह उनके आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद रहें।

अब मामले में श्यामला हिल्स पुलिस ने दिग्विजय सिंह सहित 25 लोगों के खिलाफ़ महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा, एक अन्य एफआईआर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान का रास्ता (कारकेट) को रोकने के प्रयास में की गई है। मामले में धारा 353 के तहत कार्रवाई की गई है।

खास बात यह है पुलिस ने कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।

इधर, इस घटना को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि बैरिकेट हमने नहीं लगाए, पुलिस ने लगाए। हमको रोका, तो हम वहीं बैठ गए। हमने कानून का उल्लंघन नहीं किया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह बात पता है कि जब-जब शिवराज डरते हैं, तो पुलिस को आगे करते हैं।

Exit mobile version