
* अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की ऍफ़ आई आर दर्ज़
* बड़े और नामी नेताओं की हत्या करवाने की साजिश
* स्पेशल सेल ने कराई ऍफ़ आई आर दर्ज
* कुछ बड़े जज़ भी हैं निशाने पर
नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का नाम तो आपने सुना ही होगा और कुछ लोग उसके बारे में बहुत अच्छे से जानते भी होंगे, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने छोटे शकील के खिलाफ ऍफ़ आई आर दर्ज कराई है। स्पेशल सेल की ऍफ़ आई आर के मुताबिक छोटे डॉन पर बड़े और नामी नेताओं की हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप है। बताया जा रहा है की इसके साथ उसमे कुछ बड़े जजों के नाम भी निशाने पर हैं यानी की नेताओं के साथ-साथ जजों की भी हत्या की प्लानिंग कर रह ही छोटा शकील।