अब Film War का Box Office Collection 300 करोड़ के करीब, Salman Khan के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा 

Film War Box Office Collection : इसी साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज़ हुई बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म War बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। फ़िल्म War की अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ताबरतोड़ कमाई जारी हैं। फिल्म वॉर पिछले 17 दिनों से लगातार सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाए हुई हैं। 

बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर ने अब तक 291.05 करोड़ का ह्यूज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया हैं। उम्मीद जताई जा रहीं है कि जल्द ही फ़िल्म  300 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। बता दे कि फ़िल्म War ने अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग ली थी। 

इस फ़िल्म ने ताबरतोड़ कमाई करते सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के रिकॉर्ड में कबीर सिंह और धूम 3 को पीछे छोड़ दिया हैं। अब फ़िल्म War बॉलीवुड के Dabang Khan की फ़िल्म Sultan के रिकॉर्ड की और बढ़ गई हैं। यदि फ़िल्म इसी रफ्तार कमाई करती रही तो सलमान खान की फिल्म सुल्तान के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती हैं। 

बता दे कि फ़िल्म भारत ही नहीं बल्क‍ि विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही हैं। फिल्म ने अमेरिका, यूएई और यूके में अब तक 12.10 मिलियन डॉलर यानी 86.04 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया हैं। 

 

वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए फ़िल्म वॉर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताया। तरण आदर्श ने अनुसार 17वें दिन वॉर के हिंदी वर्जन ने 2.80 करोड़ का कारोबार किया था। इसका टोटल कलेक्शन 277.95 करोड़ का रहा। वहीं तमिल-तेलुगू वर्जन को जोड़ने पर यह कलेक्शन 291.05 करोड़ तक पहुंच गया। माना जा रहा है कि 18वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ का बिजनेस किया हैं। इससे फिल्म का टोटल कलेक्शन 296 करोड़ हो जाएगा। 

Exit mobile version