
Malang Box Office Collection Day 2: शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर, एक्ट्रेस दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की फिल्म मलंग बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई। फ़िल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'मलंग' (Malang Box Office) ने दूसरे दिन केवल 5 करोड़ रुपये की ही कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने दो दिनों में केवल 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हैं।
माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के तहत शहर के कई सिनेमाघर शाम तक बंद रहें, जिसके कारण इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ा। हालांकि आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), दिशा पटानी (Disha Patani), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और कुणाल खेमू की फिल्म मल्टी स्टारर होने के बाद भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 'मलंग' वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।
बता दे कि फ़िल्म मलंग को समीक्षकों से भी मिले-जुले रिएक्शन मिले हैं। समीक्षकों के अनुसार इस फ़िल्म को एक बार देखा जा सकता हैं।