
फर्रुखाबाद / गरिमा श्रीवास्तव :- नाबालिग बच्चों को बंधक बनाने वाले के रिश्तेदारों ने दोनों पति पत्नी के शव को लेने से इंकार कर दिए है। साथ ही साथ यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में नाबालिग बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम और उसकी पत्नी रूबी का आज दोबारा पोस्टमार्टम होगा।
बच्चों के ज़हन में डर ने इस प्रकार घर बना लिया है कि उनके अंदर से डर नहीं निकल रहा है। परिजन बच्चों को तरह तरह के लुभावने देकर उनके ज़हन से उस घटना को निकलने की कोशिश कर रहे हैं पर बच्चे बहुत सहमे हैं।
वह अपने घर के लोगों से भी बहुत काम बातें कर रहे हैं। सुभाष बाथम और उसकी पत्नी रूबी के इस शर्मनाक कृत्य के बाद उसके परिजनों ने पुलिस से शव न लेने की बात कही है।
आज दोबारा पोस्टमॉर्टम होने के बाद पुलिस द्वारा ही सुभाष और उसकी पत्नी रूबी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।