धार:- आबकारी विभाग ने लाखों रुपये की जप्त की शराब

धार :- आबकारी विभाग ने लाखों रुपये की शराब जप्त की

धार/मनीष आमले :–  कलेक्टर आलोक कुमार सिंह   के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में धार जिले के वृत्त धार में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला टीम द्वारा  संयुक्त कार्यवाही  करते हुए सुरजपुरा, बंजारी फालिया, सीतापाट मे दबिश देकर चालू भट्टीयो एंव लगभग 8600 किग्रा. महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया गया तथा कुल  140 लीटर हाँथ भठ्ठी शराब जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के अंतर्गत 05 एंव 34 (2) के 02  प्रकरण इस प्रकार कुल 07 प्रकरण  कायम किये गए।संयुक्त सामग्री का  अनुमानित मूल्य लगभग 4,50,000/- रु  है।

 उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल सिंह राठौर, देवेश चतुर्वेदी, राजेश कुमार जैन, चंदन सिंह मीणा, प्रशांत मंडलोई, दिलीप कनासे उप निरीक्षक एस.एन सिंगनाथ,  मनोज कुमार अग्रवाल, एकता सोनकर, राजेंद्र सिंह चौहान, रोहित मुकाती, मुनेन्द्र सिंह जादौन, प्रीति नरगावे धार जिले का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Exit mobile version