सभी खबरें

आत्म निर्भरता की दिशा में अग्रसर इस सॉफ्टवेयर से संभव होगा ऑनलाइन परीक्षा और मूल्यांकन

मध्यप्रदेश /भोपाल(Bhopal )-: राज्यपाल लालजी टंडन(Laliji Tandon) ने एकीकृत विश्वविद्यालय प्रबंधन प्रणाली के ट्रायल वर्जन का डिजिटल(Digital) शुभारंभ राजभवन(Rajbhavan) में  किया। अब इसके जरिए  परीक्षा से लेकर मूल्यांकन तक की व्यवस्था ऑनलाइन हो सकती है | सिस्टम मार्गदर्शिका (मेन्यूअल) का भी विमोचन किया। राज्यपाल टंडन ने लॉकडाउन(Lockdown)  के समय  देश में अनूठे पोर्टल के निर्माण के लिए बधाई दी।

राजयपाल ने कहा कि जब सब लोग एकांतिक जीवन व्यतीत कर रहे थे। प्रदेश के विश्वविद्यालय नए रूप में क्रियाशील थे। यह बहुत ही  सराहनीय है। उन्होंने सॉफ्टवेयर(Software) को विश्वविद्यालयों की आत्मनिर्भरता की ओर एक बहुत  बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब हम सब को  एक नये दौर की ओर बढ़ना होगा।

प्रधानमंत्री(Prime Minister) ने  समाज के सभी वर्गों के लिए विशाल आर्थिक पैकेज दिया गया है। उसे संबंधित तक पहुंचाने में विश्वविद्यालय अपनी भूमिका का निर्धारण करें। राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे(Manohar Dubey) ने बताया कि अभी तक विश्वविद्यालयों की डिजिटल गतिविधियों निजी क्षेत्र के प्रवेश परीक्षा फार्म और मार्कशीट वितरण के रूप में की जाती थी।

एकीकृत प्रबंधन प्रणाली में विश्वविद्यालय की नामांकन, परीक्षा, मूल्यांकन आदि सभी गतिविधियां डिजिटल मोड में होंगी। विश्वविद्यालयों की लगभग सभी गतिविधियां ऑन लाइन होने से कार्य त्वरित और समय सीमा में पूरे होंगे। उनका आर्थिक और प्रशासनिक भार भी कम होगा।

कुलपति राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सुनील कुमार(Sunil kumar ) ने बताया कि एकीकृत विश्वविद्यालय प्रबंधन प्रणाली एक केंद्रीय सूचना प्रणाली है, जिसे राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों को डिजिटल प्लेटफार्म में एकीकृत करने के लिए विकसित किया गया है। इस एकीकृत प्रबंधन प्रणाली के विकसित होने से विश्वविद्यालय तकनीकी कौशल, आर्थिक समृद्घि व  आत्म निर्भरता की दिशा में अग्रसर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button