ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP में बिजली कंपनी ने अपनाया सख्त रवैया, बाकयदारों के मीटर उखाड़े

भोपाल। मध्यप्रदेश में बिजली कंपनी बिजली का अवैध उपयोग और बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। जिसके चलते भोपाल में 19 बड़े बकायादारों पर 5 लाख रुपए से अधिक के बिजली बिल बकाया होने के कारण उनका बिजली का मीटर निकालने की कार्रवाई की गई है। वहीं बिजली चोरी के 104 प्रकरण बनाये गये है। कंपनी के ट्रांसफॉर्मर पर 80 प्रतिशत लगभग 9 लाख 50 हज़ार रुपये बकाया होने के कारण ट्रांसफॉर्मर भी लिफ्ट करा दिया गया है। भोपाल में बिजली कंपनी की 47 टीमों ने अलग- अलग इलाकों में चेकिंग और कार्रवाई अभियान चलाया है।

राजधानी में गुल रहेगी बिजली
आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में आज कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप रहेगी। बिजली कंपनी के मेंटेनेंस के चलते 5 घण्टे तक बिजली की कटौती रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में अहीरपुरा, सांई नगर, ड्रीम पार्क, चर्च रोड और आसपास के क्षेत्र शामिल है। इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button