
मध्यप्रदेश: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बिजली बिल भुगतान केंद्र छुट्टी के दिनों में भी खुले रहेंगे. कैश काउंटर 20 अगस्त (मोहर्रम), 21 व 28 अगस्त (शनिवार), 22 एवं 29 अगस्त (रविवार) तथा 30 अगस्त (जन्माष्टमी) को खुले रहेंगे. उपभोक्ता यहां पर बिजली बिल की राशि जमा कर सकेंगे. बिजली कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत 20 अगस्त को मोहर्रम, 21 व 28 अगस्त को शनिवार व 29 अगस्त को रविवार तथा 30 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश है.
लेकिन बिजली कंपनी के पश्चिम शहर संभाग व पूर्व शहर संभाग के सभी नौ जोन कार्यालयों में बिल भुगतान केन्द्र छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे. इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर एनआईसीटी केंद्र पर भी बिलों का भुगतान किया जा सकता है.
इसके अलावा लोग बिजली बिलों भुगतान एमपी ऑनलाइन, कंपनी पोर्टल, नेट बैंकिंग, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, ऊर्जस मोबाइल एप के माध्यम से भी कर सकते है.