पांच राज्यो मे होने जा रहे विधानसभा चुनाव आज तारीखों का हुआ ऐलान, 824 सीटो पर होंगे चुनाव

पांच राज्यो मे होने जा रहे विधानसभा चुनाव आज तारीखों हुआ ऐलान, 824 सीटो पर होंगे चुनाव
नई दिल्ली/ राजकमल पांडे। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और आज चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुदुच्चेरी के लिए चुनावी तारीखों की ऐलान कर दिया है. इन राज्यों में अप्रैल में चुनाव होंगे. और 2 मई को परिणाम आएंगे। कोरोना के बीच हुए बिहार चुनावों के बाद एक साथ इतने राज्यों में चुनाव हो रहे हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294, तमिलनाडु की 234, केरल की 140, असम की 126 और पुदुच्चेरी की 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जा रहे हैं.
असम में तीन चरणो मे होंगे चुनाव पहले 27 मार्च, दूसरा चरण 1 अप्रैल, तीसरा चरण 6 अप्रैल को होंगे।
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बंगाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 में से 18 लोकसभा सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था. 2016 से 2021 के बीच बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव (पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव) के दौरान सफलता हासिलकर बीजेपी ने अपनी सीटों का आंकड़ा 15 तक पहुंचा लिया. कांग्रेस और लेफ्ट एक बार फिर मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.




