सभी खबरें

उपचुनाव से पहले प्रदेश में हुए तबादलों पर गरमाई सियासत, कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा ने किया ज़ोरदार पलटवार

भोपाल : मध्यप्रदेश में तबादलों का सिलसिला लगातार बना हुआ है, आए दिन किसी न किसी विभाग से अधिकारियों को यहां से वहां किया जा रहा है। वहीं, प्रदेश में लगातार हो रहे तबादलों पर सियासत का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सरकार पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि बिना गुण और दोष के आधार पर प्रदेश में तबादले किए जा रहे हैं। 

कांग्रेस ने कहा कि चुनाव आते ही तबादलों का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए तबादले हो रहे हैं। जहां अच्छा काम हो रहा है, वहां के कलेक्टर और SP को भी बदल दिया गया है। उपचुनाव का क्षेत्र अलीराजपुर-निवाड़ी जिले में DM और SP को हटा दिया गया है। कांग्रेस ने कहा कि उपचुनाव के समय जब क्षेत्र में चुस्ती की जरूरत है, बीजेपी तबादले कर रही हैं। कांग्रेस का कहना है कि वो चुनाव आयोग से चुनाव से पहले हुए तबादले की शिकायत करेगी।

इधर, कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा ने भी जमकर पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि मध्य प्रदेश में IAS और IPS के तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं। कमलनाथ की सरकार नहीं है। जहां तबादला उद्योग चलाया जाता था। प्रदेश में कमलनाथ सरकार के दौरान सिर्फ तबादला उद्योग चलता था। इसका प्रमाण CBDT की रिपोर्ट में तय किया जा चुका है।

BJP ने कहा कि उपचुनाव का अता-पता नहीं और कांग्रेस बेवजह आरोप लगा रही है। कांग्रेस की आदत अधिकारियों को अपमानित करने की हो गई है। उसकी मानसिकता है कि अधिकारियों को अपमानित करते हैं। उनके पार्टी के विधायक पुलिस और तहसीलदार को 500 रूपये में बिकने वाला बताते हैं।

बता दे कि मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले प्रदेश में हजारों तबादले हुए हैं। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में IAS-IPS के तबादले पर कांग्रेस ने एक तरफ जहां BJP सरकार पर हमला बोला तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने भी इस पर जमकर पलटवार किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button