सभी खबरें

भोपाल : महंगाई डायन खाए जात है :- फरवरी माह में तीसरी बार बढे रसोई गैस सिलेंडर के दाम

भोपाल : महंगाई डायन खाए जात है :- फरवरी माह में तीसरी बार बढे रसोई गैस सिलेंडर के दाम

भोपाल/ राजकमल पांडे। आम आदमी इन दिनों महंगाई की मार से कम बल्कि सरकारों द्वारा मनमाने ढंग से बढाए जा रहे दामों से ज्यादा परेशान हैं. पहले पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि हुई और अब फरवरी माह में तीसरी बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढे हैं. वहीं इस महीने ऑयल कंपनियों ने तीसरी बार रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। अब एलपीजी सिलेंडर भोपाल में 25 रुपए बढ़कर 800 रुपए का हो गया है।

रसोई गैस के डीलर एवं एलपीजी विक्रेता संघ के अध्यक्ष आरके गुप्ता के अनुसार इस महीने के शुरुआत में जहां 25 रुपए की वृद्धि होने के बाद सिलेंडर के दाम 725 रुपए हो गये थे, वहीं 14 फरवरी को 50 रुपए की वृद्धि के बाद भाव 775 रुपए हो गया था। अब 25 रुपए की और वृद्धि होने के बाद LPG  रसोई सिलेंडर के दाम 800 रुपए पर पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम रिवाइज करने के नाम पर गैस सिलेंडर में मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर दी गई थी। इसके बाद राजधानी में सिलेंडर के दाम कम कर दिए गए थे। इसके बाद लगातार रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी होती चली आ रही है। कोरोना काल के बाद तो रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि हुई और अब सिलेंडर के दाम उससे भी अधिक हो गए हैं, जितने सब्सिडी खत्म करने से पहले थे। दाम में लगातार हो रही वृद्धि के चलते आम उपभोक्‍ताओं का रसोई का बजट बिगड़ गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button