
राजनीतिक डेस्क : पांच राज्यों में हो रहें विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जहां पंजाब के हरगोविंदपुर से कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लड्डी भाजपा में शामिल हो गए है। जबकि, उत्तर प्रदेश में जारी विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान अमरोहा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सलीम खान पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में कांग्रेस नेता मोहन पाठक ने उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद (BJP) और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की अध्यक्षता में रामनगर में भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दे कि देश की राजनीति में इन दिनों दलबदल का सिलसिला तेजी से चल रहा है। आए दिन नेता, विधायक, मंत्री मौके की नजाकत को देखते हुए पार्टी बदल रहे है।