चुनाव आयोग जल्द ले सकता है बड़ा फैसला, हलचल तेज़  

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में अब सियासी हलचल तेज़ होती जा रही हैं। राज्य में उपचुनाव को लेकर बवाल मचा हुआ हैं। कांग्रेस जल्द से जल्द चुनाव कराने साथ ही बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग कर रही हैं। जबकी दूसरी और भाजपा ईवीएम से चुनाव कराए जाने के पक्ष में हैं।  

अब खबर है कि चुनाव आयोग जल्द ही बैलेट पेपर से मतदान कराया जाए या नहीं, इस मामले में फैसला ले सकती हैं। 

दरअसल, सामान्य तौर पर 27 सीटों पर उपचुनाव करने का खर्चा 21 करोड़ रुपए अनुमानित है लेकिन कोरोना काल की वजह से अतिरिक्त खर्चे में 50 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हो जाएगी। कहा ये भी गया है कि यदि बैलेट पेपर पर चुनाव कराए जाते हैं तो उनकी छपाई का खर्च 2 करोड़ रुपए बढ़ जाएगा।

Exit mobile version