
नई दिल्ली – बीते दिनों चुनाव आयोग (Election Commission) ने तर्क दिया था कि कोरोना काल (Corona Crisis) में उपचुनाव (By Election) कराना संभव नहीं होगा। जिसके कारण भारतीय चुनाव आयोग ने 7 सितंबर तक लोकसभा (Loksabha) और राज्य विधानसभा (Vidhansabha) के उपचुनाव को स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन अब चुनाव आयोग ने उपचुनाव कराने का फैसला लिया हैं।
ये फैसला शुक्रवार को आयोग की समीक्षा बैठक (Review Meeting) में लिया गया। आयोग की प्रवक्ता शेफाली शरण (Sheyphali Sharan) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन सीटों के उपचुनाव की तारीख उचित समय पर घोषित की जाएगी।
बता दे कि चुनाव आयोग (Election commission) ने 56 विधानसभा सीटों तथा एक संसदीय सीट पर उपचुनाव कराने का फैसला किया हैं। जिसमें मप्र की 27 सीटें भी शामिल हैं।
इस से पहले जब चुनाव आयोग (Election Commission) ने चुनाव टालने की बात कही थी, तब से विपक्ष ने सरकार (Government) की घेराबंदी शुरू कर दी थी। लेकिन अब चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद कही न कही ये तय हो गया है कि चुनाव सितंबर में ही होंगे।