प्यार में पागल उम्रदराज प्रेमी पहले भागे ,फिर वापस आये और फिर भाग गए 

इनपुट गौतम कुमार / सोनू कुमार : कहते हैं प्यार उम्र धर्म रंग और सरहदों को नहीं मानता है . प्यार की परवानगी में पागल तू प्रेमी हिम्मत पांडव और शोभना रावन एक दूसरे के साथ भाग गए थे क्योंकि उनके घर में शादी थी इसलिए वह दोनों वापस लौटे लेकिन यह क्या 1 महीने के बाद वे फिर भाग गए। 
 क्या है मामला
 हिम्मत पांडव जो सूरत के रहने वाले हैं, का नवसारी की रहने वाली शोभना रावत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके कारण दोनों अपने घरों से भाग गए थे। 
 2 हफ्ते के बाद वह दोनों वापस अपने घर को लौट आए और मजे की बात यह है कि वह फिर से भाग गए। 26  जनवरी को जब शोभना वापस अपने ससुराल वापस लौटी तो उसके पति ने उसे अपनाने से मना कर दिया।  सूत्रों के हवाले से यह बात पता चला है कि शनिवार को पांडव और शोभना अपने घरों से भाग निकले हैं। लेकिन इस बार पहले की तरह पुलिस में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बता दे की दोनों प्रेमी एक दूसरे को पहले से जानते थे।  

 

Exit mobile version