कवि कुमार विश्वास के बयान के प्रसारण पर EC ने लगाई रोक, ये है वजह

कवि कुमार विश्वास के बयान के प्रसारण पर EC ने लगाई रोक, ये है वजह

 

 

नई दिल्ली:- पूर्व आप नेता और कवि कुमार विश्वास और केजरीवाल के बीच इस वक्त जंग छिड़ी हुई है. बयानों का सिलसिला लगातार जारी है इसी बीच निर्वाचन आयोग ने कुमार विश्वास के बयानों के प्रसारण पर मीडिया और सोशल मीडिया पर रोक लगा दी है.

चुनाव आयोग ने गुरुवार को सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर इसका प्रसारण तुरंत बंद करने को कहा है.

आयोग ने आदेश में कहा है कि चलाया जा रहा वीडियो आदर्श आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन है और चुनाव आयोग के निर्देशों के खिलाफ है. चुनाव आयोग ने यह कदम ऐसे वक्त में उठाया है, जब आम आदमी पार्टी ने आयोग में इस संबंध में शिकायत दर्ज की थी.

 

CM चन्नी के पत्र का गृहमंत्री अमित शाह ने दिया जवाब, कहा मामले को गहराई से दिखावाऊंगा

 पंजाब चुनाव से पहले कवि कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई है। कुमार विश्वास ने केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया था। कुमार विश्वास ने दावा किया था कि एक बार केजरीवाल ने उनसे कहा था कि अगर वह पंजाब के CM नहीं बने तो आजाद देश (खालिस्तान) के PM बनेंगे।

 

कुमार विश्वास के इस दावे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी मांग की थी।

 उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था की – ''पंजाब के सीएम के रूप में, मैं प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि हाल ही में कुमार विश्वास ने जो कहा है, इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

 साथ ही कहा कि राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है। पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है। 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा लिखे गए इस पत्र पर अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी पत्र के जरिए जवाब दिया है। 

अमित शाह ने CM चन्नी को जवाब देते हुए लिखा की ''एक राजनीतिक पार्टी का देश विरोधी, अलगाववादी और प्रतिबंधित संस्था से संपर्क रखना और चुनाव में सहयोग प्राप्त करना देश की अखंडता के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है।

 इस प्रकार के तत्वों का एजेंडा देश के दुश्मनों के एजेंडे से अलग नहीं है। यह अत्यंत निंदनीय है कि सत्ता पाने के लिए ऐसे लोग अलगाववादियों से हाथ मिलाने से लेकर पंजाब और देश को तोड़ने की सीमा तक जा सकते हैं।

 ''इस विषय पर मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। भारत सरकार ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया है और मैं स्वयं इस मामले को गहराई से दिखावाऊंगा। 

 कुमार विश्वास में न्यूज़ एजेंसी एनआई से चर्चा के दौरान कहा कि केजरीवाल सफेद झूठ बोलते हैं.

इस प्रक्रिया से उन्होंने इस समय में पूरे देश को मूर्ख बनाया फिर हम सभी साथियों को मूर्ख बनाया. प्रदेश के लोगों पर डेरा डाले यहां तक तो बात आती जाती रही.

मुझसे अचानक एक इंटरव्यू में एक वाक्य निकला तो वह जहां आए ना और मुझसे बातें करें.

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के वक्त केजरीवाल के घर पर टेररिस्ट एसोसिएशन से संबंध रखने वाले लोग बात करने वाले लोग आया करते थे. जब मैंने उस पर आपत्ति उठाई थी तो पंजाब के मीटिंग से मुझे बाहर कर दिया गया….

 कुमार विश्वास के इस तरह के बयान आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कोर्ट ने कुमार विश्वास के किसी भी तरह के बयानों को मीडिया में चलाने से मना किया है..

 आगे देखना होगा इस मुद्दे पर और कितनी राजनीति होती है

Exit mobile version