भोपाल : लापरवाह अफ़सरो का दंश झेल रहे गरीब

भोपाल : लापरवाह अफ़सरो का दंश झेल रहे गरीब

भोपाल/राजेश्वरी शर्मा:   खाद्य विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है। राशन की दुकानों से गरीब परिवारों को  प्रति सदस्य 4 किलो गेहूं मिलते है। लेकिन इस बार इन्हें ना चाहते हुए भी बाजरा लेना होगा और वो भी दो किलो। 
राजधानी की करीब डेढ़-सौ दुकानों पर  गरीबों को गेहूं नही मिलेगा। जहां चावल के साथ गेहूं मिला करते थे वहां चावल के साथ बाजरा मिलेगा। यह स्थिति विभाग द्वारा गेहूं का आवंटन ना  करने के कारण बनी है। इन सब के मध्य दुकानदार और आमजन दोनो परेशान है और इसी वजह से दुकानों पर विवाद की स्थिति बनी रहना तय है।
विभाग के अधिकारियों ने इससे पलड़ा झाड़ने के लिए कह दिया कि दुकानों में स्टॉक है, जिससे गेहूं का वितरण नही रुकेगा। जबकि दुकानदार इस बात से साफ नकार रहे है।  
दुकानदारों का कहना है की लॉकडाउन में ऑफलाइन गेहूं बाटें गए है। इस वजह से पीओसी मशीन में गेहूं का पुराना स्टॉक दिख रहा है। लॉकडाउन में गेहूं वितरण ऑफलाइन होने  के कारण इसे मशीन से नही हटाया गया। 
ऐसी लापरवाहियों की वजह से ही आमजन सबसे ज़्यादा परेशान है। विभाग की लापरवाही गरीबो से उनकी रोज़ी रोटी छीन रही है।

Exit mobile version