Modi सरकार की नीतीयों के अभाव के कारण अब "Lockdown" ही इकलौता विकल्प – Rahul Gandhi

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घण्टों में कोरोना वायरस के 3,57,229 मामले सामने आए हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा 3,449 पहुंच गया। बता दे कि देेेश से लगातार बढ़ते मामलों की पुष्टि हो रहीं हैं। हर रोज़ 3 से 4 लाख मामले सामने आ रहे है जो चिंता का विषय हैं। वहीं, लगातार बढ़ते मामलों के बीच अब देश में “टोटल लॉक डाउन” की मांग उठी हैं। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र और राज्यों को लॉकडाउन पर विचार करने की सलाह दी थी। 

इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर गुस्सा फूटा हैं। उन्होंने ट्वीट करके केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतीयों के अभाव के कारण अब लॉकडाउन ही इकलौता विकल्प हैं। उन्होने कहा है कि ‘केंद्र सरकार ने वायरस संक्रमण को इस स्तर तक लाने में सहायता की, जहां इसे रोकने का कोई दूसरा रास्ता नहीं हैं। भारत के खिलाफ एक गुनाह किया गया है।’

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा की – भारत सरकार समझ नहीं रही है, कोरोना को फैलने से रोकने के लिए पूर्ण लॉकडाउन ही एक विकल्प हैं। समाज के कमजोर तबके को न्याय (NYAY) योजना का लाभ देने के साथ। सरकार न लेना मासूम लोगों को मार रहा हैं। 

 

 

Exit mobile version