भ्रष्टाचारी अधिकारियों के चलते गरीबों को नहीं मिल पा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, इन जगहों पर है ये स्थिति… 

भोपाल/निशा चौकसे:- देश के प्रधानमंत्री ने गरीब असहाय व दीन हीन लोगों के लिए व गांव में निवास करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास लेकर सभी को पक्के मकान देने का वादा किया लेकिन जमीनी स्तर पर इसे भी भ्रष्टाचारियों ने अपनी गिरफ्त में ले लिया और इस योजना को भी भ्रष्टाचार की बलि चढ़ा दिया है. दरअसल, मामला उमरिया जिले के करकेली ब्लाक के ग्राम देवरी मजरा का है जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत यहां के ग्रामीणों और  विधवा महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था कई अधिकारियों ने इसकी जांच की तो सब कुछ ठीक पाया गया लेकिन जब आवास की राशि हितग्राहियों के खाते में जाने का समय आया तो जिन लोगों ने अधिकारियों को घूस दिया था उनके खाते में राशि चली गई और जिन हितग्राहियों ने अधिकारियों को घूस नहीं दिया था उन्हें अधिकारियों के द्वारा अपात्र घोषित कर दिया गया और प्रधानमंत्री आवास की राशि नहीं मिली. इतना ही नहीं मंत्री और अधिकारियों के द्वारा पत्र जारी करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती है. 

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रारंभ होते ही गरीब परिवारों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी जा सकती थी मगर इस योजना में भी भ्रष्ट अधिकारियों ने अपना हिस्सा निकालने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं कहने को तो इस योजना में भ्रष्टाचार का यह एक पहला मामला नहीं है अगर पूरे जिले और प्रदेश की बात करें तो ना जाने कितने मामले सामने आएंगे और कितने भ्रष्ट  अधिकारी बेनकाब होंगे मगर सिस्टम में ही खराबी है तो ईमानदार अधिकारी व भ्रष्ट अधिकारियों के बीच की जंग में गरीब कब तक रिश्ता है यह तो आगे आने वाला समय ही बताएगा. जब इस बात को लेकर जिला पंचायत सीईओ से बात की गई तो जांच के बाद कार्यवाही की बात की जा रही है अब देखना यह होगा कि इन भ्रष्टाचारी अधिकारियों पर क्या कार्यवाही होती है. 

Exit mobile version