नशामुक्त अभियान : उमा भारती ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अगले 5 दिनों में बताएंगी रणनीति, भाजपा में हड़कंप

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शराबबंदी, शराब दुकानें बढ़ाए जानें और शराब की ऑन लाइन बिक्री के प्रस्तावों की चर्चा के बाद से ही प्रदेश में बवाल मचा हुआ हैं। इस मामले को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों आमने सामने हैं। कोई शराब दूकान बढ़ाने की पक्ष में है तो कोई इसे ख़त्म करने की बात कर रहा हैं।
लेकिन इन सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। शराब बन्दी की मांग कर चुकी उमा भारती ने एक फिर सरकार को घेरा हैं। उमा भारती ने अपनी आगामी योजनाओं का खुलासा ट्विटर पर किया हैं।
उमा भारती ने अपने ट्विटर पर लिखा – नशा मुक्ति अभियान के लिये मुझे मेरी सहयोगी मिल गई है। खुशबू नाम की यह युवती मध्यप्रदेश की है तथा वह उत्तराखंड में मेरे गंगा प्रवास में शामिल होने आई थी। मैंने उसमें निष्ठा और साहस दोनों देखे तभी उसी समय उसका नाम गंगा भारती हो गया था।
उमा भारती ने आगे दूसरे ट्वीट में लिखा मैंने गंगा को 8 मार्च को महिला दिवस पर शराब एवं नशामुक्ति अभियान प्रारंभ करने की तैयारी करने के लिये कहा हैं। आगे का विवरण वह स्वयं आप सबको पांच दिन बाद बतायेंगी।
इधर, उमा भारती के इस एलान से सीएम शिवराज की चिंता बढ़ना लाजमी हैं।
इस से पहले भी उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर वकालत की थी। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भाजपा शासित राज्यों में शराबबंदी की मांग की थी।
उनका कहना था कि हर तरह के अपराध की जड़ शराब ही है, राजस्व के लिए सरकार अन्य विकल्प खोज सकती हैं। उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों में शराबबंदी की मांग की थी।
.jpeg)


.jpeg)
