सभी खबरें

बड़ामलहरा उपचुनाव में हुई  केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल और पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती की एंट्री, जनसभा में कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर किये तीखे हमले 

बड़ामलहरा उपचुनाव में हुई  पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती की एंट्री

उमाभारती के आने के साथ ही विधानसभा में राममंदिर ने भी किया प्रवेश

दशहरा के दिन राम मंदिर विरोधियों को सबक सिखाने का प्रण ले जनता :-उमा भारती

छतरपुर / बड़ामलहरा से अवनीश चौबे की रिपोर्ट : – बड़ामलहरा विधानसभा उपचुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रदुमन सिंह लोधी के पक्ष में बक्सवाहा में जनसभा को संबोधित करने आई प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर तीखे हमले किए । साथ ही जनता से भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर विजय बनाने हेतु अपील भी की । 

राम मंदिर मुद्दे पर उमाभारती ने कांग्रेस को घेरा : –

सभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा की कांग्रेस पार्टी राम मंदिर निर्माण के रास्ते में हमेशा बाधा बनती रही जो सपना 100 करोड़ हिंदुस्तानियों का था कि राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम का मंदिर बनना चाहिए उस सपने को कभी कांग्रेस साकार नहीं होने देना चाहती थी। प्रमाण के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कपिल सिब्बल शुरू से ही राम मंदिर निर्माण के विरोधियों के पक्ष में खड़े होकर उनकी पैरवी करते रहे अगर कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में बाधा नहीं डाली होती तो यह सपना कई वर्षों पूर्व साकार हो जाता । हमारी केंद्र की सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए मजबूती से पक्ष को रखा और आज राम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है।

भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी अरविंद रावत ने बताया कि सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की बम्होरी में जंगी आमसभा आयोजित हुई। उमाभारती ने कहा कि चाहे प्रदेश की सरकार हो और चाहे केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार, सभी जगह जनता के विकास के लिए और देश के गौरव एवं सम्मान के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम किया जा रहा है। देश में लंबित कई ऐसे प्रकरण या मुद्दे थे चीन के लिए हमारे हजारों लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी परंतु कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश विरोधी लोगों का ही साथ दिया चाहे वह धारा 370 की बात हो, चाहे राम मंदिर निर्माण की बात या नागरिकता संशोधन कानून की बात हो,  हमेशा कांग्रेस पार्टी ने देश विरोधी ताकतों को ही मजबूत किया है। इसलिए मैं आप सभी जनता से दशहरे के दिन यह अपील करना चाहती हूं कि जिन लोगों ने राम मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाने का काम किया है उन को जड़ से खत्म करने का आज प्रण ले और भारी बहुमत से पुनः भाजपा की सरकार प्रदेश में बनाने में अपना योगदान दें।

जनसभा को केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल ने भी संबोधित किया : –

उन्होंने कहा कि बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र उनका स्वयं का संसदीय क्षेत्र है और उनको यह पूर्ण विश्वास है कि बड़ा मलहरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की कभी हार नहीं हो सकती। विकास के लिए हर संभव प्रयास हमारी केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा होते रहे हैं और भविष्य में भी क्षेत्र को अग्रणी बनाने हेतु किए जाते रहेंगे। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी किया सभा को संबोधित : –

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की चुनाव भले ही प्रदुमन सिंह लड़ रहे हो परंतु पार्टी को और प्रत्याशी को जीत दिलाने की जवाबदेही पार्टी संगठन को ही लेनी पड़ेगी । पार्टी संगठन निष्ठा और ईमानदारी से सक्रियता पूर्वक कार्य करेगा तो जनता का साथ मिलने से कोई  नहीं रोक सकता। 

जनसभा के दौरान मंच पर मध्य प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह चौहान, पूर्व मंत्री ललिता यादव, पूर्व विधायक रेखा यादव , भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयराम चतुर्वेदी, जिला महामंत्री  अरविंद पटेरिया, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र पाठक गुड्डन, भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह, पवई विधायक प्रहलाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।                                                    

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button