आदिवासियों की घर बनाने की औकात नहीं, उसको पैसे मत दो, वो दारू पी जाएगा – कांग्रेस विधायक 

श्योपुर : पिछले दिनों ग्वालियर चम्बल संभाग में आई बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव श्योपुर, शिवपुरी और दतिया जिले में हुआ, हज़ारों आदिवासियों और गरीबों की घर गृहस्थी उजड़ गई। हालांकि, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौर कर दो दिन पहले बाढ़ प्रभावितों के खातों में राहत राशि ट्रांसफर की।

लेकिन कांग्रेस विधायक ने राहत राशि दिए जाने का विरोध जताया। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से आदिवासियों को शराबी बताते हुए कहा कि मेरा निवदन है आदिवासी को घर बनाने के लिए पैसे मत दो वो दारू पी जाएगा। घर बनाने की उसकी औकात नहीं हैं। 
कांग्रेस विधायक द्वारा आदिवासियों के लिए कहे गए अपशब्दों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। 

वहीं, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सिंह द्वारा दिए गए इस बयान के बाद भाजपा, कांग्रेस पर हमलावर हो चली है। भाजपा ने उनके इस बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से माफ़ी मांगने के लिए कहा है।
 

Exit mobile version