क्या आप जानते है सोनम कपूर की शादी में आखिर क्यों पति आनंद नही लेकर आए थे बारात ?

क्या आप जानते है सोनम कपूर की शादी में आखिर क्यों पति आनंद नही लेकर आए थे बारात ?

सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपनी शादी के दो साल के बाद एक बड़ा खुलासा किया है कि उनके पति ने उनके साथ शादी की हर रस्म अदा तो की लेकिन उन्होंने सोनम कपूर के घर बारात लाने से साफ इंकार कर दिया था

आखिर क्या थी आनंद के बारात न लाने की वजह

बता दें कि अभिनेत्री सोनम कपूर ने आनंद आहूजा संग सात फेरे तो लिए थे और सिख रिति रिवाज से शादी भी की थी। लेकिन इस शाही शादी में लड़के वाले बारात लेकर नहीं आए थे। इस बारे में बात करते हुए हाल ही सोनम ने ट्विटर पर एक ट्वीट जारी किया। एक्ट्रेस ने पेटा का एक वीडियो साझा करते हुए शादी में बारात न लाने की वजह बताई।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'घोड़ों के साथ कोई मजाक नहीं। सोनम ने इसे लेकर यह संदेश जारी किया कि आप जश्न मनाने के लिए जानवरों को परेशान नहीं कर सकते। उनका कहना है कि इस तरह की शादियों में घोड़ों के साथ जो व्यवहार किया जाता है, इसी कारण से उनके पति आनंद बारात नहीं लाए थे।' साथ ही इस संदेश को जारी करते हुए उन्होंने विराट कोहली, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॅाफ सहित कई स्टार्स को टैग किया। जिसके बाद एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब भी मेरी और अली फजल की शादी होगी, घोड़ी नहीं बुलाई जाएगी। ' अगर सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं।

Exit mobile version