बिहार के इस जिले के DM ने एक दिन में ठीक किए कोरोना के पांच मरीज

भोपाल डेस्क: बिहार के मधुबनी जिले के जिलाधिकाररी ने एक दिन में ही कोरोना के पांच मरीजों को स्वस्थ कर दिया है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले में सोमवार को एक ही दिन में कोरोना के पांच पॉजिटिव मरीज पाए गए थे और मंगवार ने जिला प्रशासन मधुबनी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि “मधुबनी जिले के पांचो पॉजिटिव व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ है। उनमें कोई भी लक्षण नहीं हैं। डर इसी बात का है कि ऐसे व्यक्ति से भी संक्रमण बढ़ सकता है”

बता दें कि इस विषय में अभी तक मधुबनी जिला प्रशासन द्वारा कोई भी स्पष्टीकरण नहीं जारी किया गया है कि एक ही दिन में पांचो मरीज कैसे स्वस्थ हो गए। स्वास्थ्य विभाग भारत सरकार के अनुसार किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज के दो कोरोना जांच लगातार निगेटिव आने के बाद ही उसे स्वस्थ माना जा सकता है। लेकिन एक ही दिन के अंतराल में पॉजिटिव रिपोर्ट का दो बार निगेटिव हो जाना किसी चमत्कार से संभव हो सकता है। जिला प्रशासन के इस पोस्ट पूरे स्वास्थ्य महकमे को चुनौती दे डाली है। 

विचारणीय है कि मधुबनी जिलाधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे प्रशासनिक सेवा में आने से पहले पेशे से डॉक्टर थे। उन्होंने एमबीबीएस की पढाई की है। बावजूद इसके उन्होंने इस तरह का पोस्ट क्यों किया है समझ से परे है।

Exit mobile version