
टिडडी दल के प्रकोप से बचाव हेतु जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित
बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:-कलेक्टर अमित तोमर ने जिले में टिडडी दल के संभावित प्रकोप से बचाव हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यह नियंत्रण कक्ष कृषि विभाग में 24 घण्टे कार्य करेगा । इसके टेलीफोन नम्बर 07290 – 223471 पर मैदानी अमला या किसानगण अपनी जानकारी दर्ज करवा सकते है। जिससे समय पर विशेषज्ञ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही कर सके ।
कलेक्टर अमित तोमर ने उपसंचालक कृषि के एस खपेड़िया को भी निर्देशित किया है कि वे स्वयं एवं अपने मताहत अधिकारियो / कर्मचारियों को इस विपत्ति के समय 24 घण्टे अलर्ट मोड पर रखे । जिससे आवश्यकता पड़ने पर तुरन्त प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर बचाव के कार्य किये जा सके । कलेक्टर ने कृषि विभाग के समस्त अधिकारियो / कर्मचारियों के अवकाश पर भी प्रतिबंध लगाया है। अत्यन्त आवश्यक होने पर वे अवकाश स्वीकृत कराने के पश्चात ही अपना मुख्यालय छोड़ने के निर्देश दिए है।