सभी खबरें

बड़वानी : जिला बेडमिंटन संघ ने अपने साथी खिलाड़ी पुलिस अधीक्षक के स्थानांतर पर किया उनका सम्मान

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – जिला बेडमिंटन संघ बड़वानी ने अपने नियमित खिलाड़ी पुलिस अधीक्षक बड़वानी डीआर तेनीवार का स्थानांतर भोपाल हो जाने पर उनका सम्मान किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने बड़वानी कलेक्टर अमित तोमर एवं स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक तेनीवार को कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु किये गये प्रयासो के लिये भी प्रतिक चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। 

 

 

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर क्लब के अध्यक्ष दीपक शुक्ला एवं वरिष्ठ सदस्य ओम खण्डेलवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुये उनके योगदान को रेखांकित किया। साथ ही ज्वलंत समस्याओं, घटना – दुर्घटना के समय दिखाई गई सूझबूझ के लिये भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान कलेक्टर अमित तोमर एवं स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने बड़वानी जिले में विभिन्न संगठनों के माध्यम से खिलाड़ियों को मिल रही खेल सुविधाओं की प्रशंसा करते हुये विश्वास व्यक्त किया कि यहाॅ के खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय मंच इसी प्रकार अपना कला – कौशल दिखाते हुये जिले को गौरान्वित करते रहेंगे। 

कार्यक्रम का संचालन राजेश पण्डित के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन भरत रावल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य सर्वश्री मनीष शर्मा, डाॅ. किशोर मुकाती, यशवर्धन उन्याल (सुन्दर), जोय थामस , प्रणय निवडुंगे, जाकिर खान, विवेक मेहरा, डाॅ. अभयसिंह ओहरिया, सनमुख, आकाश डुडवे, शुभम गीते, अरूण सर, कुश यादव भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button