बिजली कटौती को लेकर बीजेपी नेताओं में नाराजगी, ऊर्जा मंत्री ने माना वाकई कुछ जगहों पर की जा रही है कटौती

बिजली कटौती को लेकर बीजेपी नेताओं में नाराजगी, ऊर्जा मंत्री ने माना वाकई कुछ जगहों पर की जा रही है कटौती

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में लगातार बिजली कटौती को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता अपनी ही सरकार पर हमलावर रहे हैं इसी बीच ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा बयान सामने आया है.उन्होंने कहा है कि वाकई कुछ जगहों पर बिजली कटौती की जा रही है. ऊर्जा मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में बिजली उत्पादन से ज्यादा खपत की वजह से ऐसे हालात बने हैं.

 बारिश के कम होने की वजह से डैम में पानी नहीं होने के कारण बिजली का उत्पादन काफी कम हुआ है.

 जनप्रतिनिधि बताएं अपने क्षेत्र की समस्या :-

 ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का काम होता है कि वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को बताया अगर समस्या नहीं बताई जाएगी तो उनका निराकरण कैसे करेंगे. मंत्री ने कहा कि अभी भी कुछ जगहों पर बिजली कटौती हो सकती है लेकिन जल्द ही हालात ठीक होंगे.

 

 मध्यप्रदेश में एक बार फिर शुरू हुआ मानसून:-

 मध्यप्रदेश में अब एक बार फिर से मानसून बनना शुरू हो गया है. राजधानी भोपाल में तेज वर्षा हो रही है इसके साथ ही मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आज से तेज वर्षा शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में और तेज बारिश के आसार हैं.

 बिजली कटौती को लेकर इन विधायकों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:-

 बिजली कटौती को लेकर बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी अपने सरकार के खिलाफ मुखर हुए थे.बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी के बाद अब टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी ने सीएम को पत्र लिखा है. उन्होंने शिकायत की है कि उनके इलाके में 12 से 15 घंटे तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है. टीकमगढ़ से बीजेपी विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टीकमगढ़ और निवाड़ी में बिजली की अघोषित कटौती बंद करने के लिए पत्र लिखा है। 

 

बिजली कटौती बंद करने के लिए लिखा पत्र 

राकेश गिरी गोस्वामी ने अपने पत्र में लिखा कि जिला टीकमगढ़ और निवाड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से बिजली की हर रोज 12 से 15 घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है. साथ ही वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है. इससे क्षेत्रीय किसान अपनी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अघोषित विद्युत कटौती कारण लोगों में भारी आक्रोश है, इसलिए जल्द ही टीकमगढ़ निवाड़ी के ग्रामीण अंचलों में की जा रही अघोषित कटौती बंद करने का कष्ट करें। शिवराज सरकार का अपने ही पार्टी के नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है इससे शिवराज सरकार की नाकामियां साफ़ तौर पर समझ आती है। 

 

कमलनाथ ने किया शिवराज पर तीखा हमला :

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमारी सरकार के समय हमने प्रदेश में कभी बिजली संकट की स्थिति सामने नहीं आने दी और सस्ती दर पर उपभोक्ताओं को बिजली भी उपलब्ध कराई है . लेकिन आज शिवराज सरकार में जनता बिजली संकट और मनमाने बिजली बिलों से भारी परेशान है. मैं सरकार से मांग करता हूं कि प्रदेश की जनता को इस बिजली संकट और मनमाने बिजली बिलों से मुक्ति दिलाए. अन्यथा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. इस मुद्दे पर हम प्रदेश व्यापी आंदोलन के रूप में जनता के साथ उतरेंगे। 

Exit mobile version