योगी मंत्रिमंडल की चर्चा ज़ोरों पर, इस दिन होगा शपथ ग्रहण, मुख्‍यमंत्री आवास पर हुई बैठक 

उत्तर प्रदेश : उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आ चुके है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने अकेले 255 सीटों पर जीत हासिल की है। 403 सदस्‍यीय उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में साधारण बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है, जिसे भाजपा ने आसानी से हासिल कर लिया। 

इसी बीच अब योगी मंत्रिमंडल के शपथ लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि योगी आदित्‍यनाथ कैबिनेट के अन्‍य सहयोगियों के साथ 15 मार्च को शपथ ले सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री आवास पर योगी आदित्‍यनाथ आलाधिकारियों के साथ बैठक हुई है, कहा जा रहा है कि इस बैठक में शपथ ग्रहण समेत अन्‍य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 

इसके अलावा खबर ये भी है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा पार्टी के अन्‍य दिग्‍गज भी शिरकत कर सकते हैं। भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्‍यमंत्री भी इसका हिस्‍सा बन सकते हैं। 
 

Exit mobile version