.jpg)
भोपाल में निजी अस्पताल के संचालक पर दुष्कर्म का आरोप
भोपाल:
भोपाल के कोहेफिजा इलाके के एक निजी अस्पताल के संचालक पर एक 22 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है|
युवती पोस्ट कोरोना की पेशेंट है, जो अस्पताल में भर्ती हुई थी| युवती दूरदर्शन कॉलोनी श्यामला हिल्स की रहने वाली है| उसके फेफड़ें में इंफेक्शन होने पर 31 मई 2021 को वह मेयो अस्पताल में भर्ती हुई थी, 8 दिन बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया| हाल में 1 अगस्त को युवती की फिर तबियत बिगड़ गई, इस पर वह दोबारा अस्पताल पहुंची जहां डाॅक्टर ने उसे भर्ती कर लिया| बताया जा रहा है कि 5 अगस्त को तबियत में सुधार नहीं होने पर युवती को जूनियर डाॅक्टर ने कहा कि उसका इलाज बड़े डाॅक्टर करेंगे, जिसके बाद उसे अस्पताल के संचालक एके जायसवाल के पास इलाज के लिए भेजा| जानकारी के मुताबिक डॉ एके जायसवाल युवती को डायलिसिस रूम में लेकर गए इस दौरान डॉक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत की, विरोध करने पर धमकी देता रहा जिस वजह से वह चुप रही|
बुधवार को घटना के बारे में युवती ने परिजनों को बताया, इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की जिसमे कहा गया कि जब युवती ने डॉक्टर का विरोध किया तो अस्पताल के कर्मचारियों और आरोपी डॉक्टर ने उसे गालियां दीं और जबरन बाहर कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल, आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।