
भोपाल/पीयूष परमार:- डूब प्रभावितों की समस्या को लेकर पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज से पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है. उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि अगर डूब प्रभावितों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देंगे.
दिग्विजय ने कहा वक्त दें नहीं तो धरना देंगे
पत्र में दिग्विजय सिंह ने डूब प्रभावितों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान आकर्षित किया है और साथ में यह मांग की कि उचित कार्यवाही कर प्रभावितों की समस्या का समाधान किया जाए और समस्या का समाधान अगर नहीं होता है तो वह स्वयं मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देंगे.