
MP Byelection LIVE:- दिग्विजय सिंह ने इतने पोलिंग बूथ पर दोबारा से की वोट कराने की मांग, यह रही बड़ी वजह
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दोबारा से वोट कराने की मांग की है. दिग्विजय सिंह का कहना है कि लगभग 17 पोलिंग बूथ से कांग्रेस के पोलिंग अजेंट्स को हटा दिया गया है और बूथ कैप्चर करने की प्रक्रिया चल रही है। हम वहां दोबारा मतदान की मांग करते हैं.
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सब-इंस्पेक्टर रवींद्र शर्मा बरौनी थाना जिला दतिया जो माननीय गृहमंत्री का भानजा दामाद है। वो खुलेआम अपने साथ दूसरी गाड़ी में गुंडा प्रवृति के लोगों को लेकर घूम रहा है और जबरदस्ती वोट डलवा रहा है। उसकी शिकायत हमने चुनाव आयोग को की है.
इससे पहले आज सुबह ही ट्विटर के माध्यम से दिग्विजय सिंह ने ईवीएम हैक होने की बात कही थी. इसके बाद भाजपा ने उन पर पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस अब अपनी हार से परेशान हो रहा है इसलिए अब ईवीएम को निशाना बनाया जा रहा है