सभी खबरें

बिहार के फोटो को दिग्विजय सिंह ने बताया खरगोन का, फिर किया डिलीट, रामेशवर शर्मा बोले, दर्द सीधे आपके दिल तक पहुंच गया

भोपाल : रविवार को मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था, उन्होंने बिहार के एक फोटो को अपने ट्वीट में टैग करते हुए इसे खरगोन का बता दिया। इस फोटो में कुछ युवक मस्जिद में भगवा झण्डा लगा रहे है, दिग्विजय सिंह ने इस फोटो को अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या तलवार लाठी ले कर धार्मिक स्थल पर झण्डा लगाना उचित है।

फिर क्या था दिग्विजय सिंह इस ट्वीट के बाद ट्रोल्स का शिकार हो गए। हालांकि, जब दिग्विजय सिंह को अपनी गलती समझ आई उन्होंने ट्वीट डिलीट तो कर दिया लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया था। जिसके बाद वह सवालों के घेरे में आ गए। 

इधर, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर करारा निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – यही तो मामा के बुलडोज़र की ताक़त है चला खरगोन के जिहादियों पर और दर्द सीधे आपके दिल तक पहुँच गया। आप रात भर न सो पायें होंगे, आपका मन बड़ा व्यथित होगा इसलिए ये झूठा फ़ोटो ले आए। निष्पक्ष तुड़ाई की जाएगी जिस घर से पत्थर, पेट्रोल बम निकला था वह घर मिट्टी में मिला दिया जाएगा। 

बता दे कि दिग्विजय सिंह अक्सर ट्वीटर पर ट्रोल्स का शिकार होते है, इससे पहले भी उनके द्वारा कई बार गलत ट्वीट किए जा चुके है, जिन्हें बाद में डिलीट किया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button