सभी खबरें

गलत ट्वीट कर फंसे दिग्गी राजा, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए ये संकेत, तो CM बोले, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया एक गलत ट्वीट उनको भारी पड़ गया है। दरअसल, रविवार को मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा पर कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था, उन्होंने बिहार के एक फोटो को अपने ट्वीट में टैग करते हुए इसे खरगोन का बता दिया। इस फोटो में कुछ युवक मस्जिद में भगवा झण्डा लगा रहे है, दिग्विजय सिंह ने इस फोटो को अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या तलवार लाठी ले कर धार्मिक स्थल पर झण्डा लगाना उचित है।

दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए इस ट्वीट पर अब प्रदेश में बवाल मच गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सहित गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके इस ट्वीट पर कड़ी अप्पति जताई है। नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ कार्यवाई करने के भी संकेत दे दिए है। 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कि दिग्विजय सिंह ने आज गलत ट्वीट किया और भ्रम फैलाया, बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट किया, बात ट्वीट डिलीट करने की नहीं है बल्कि उन्होंने हमेशा की तरह एक बार फिर मध्यप्रदेश को बदनाम किया, इस तरह का ट्वीट कर भ्रम फैलाया, सांप्रदायिक तनाव फैलाने का काम करते रहे है, इस मामलें में गृह ने कहा कि वह विधि विशेषज्ञों को राय ले रहे है और उसके बाद इस मामलें में कार्रवाई करेंगे। 

वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज ने भी कहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा की – श्री @digvijaya_28 ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्यप्रदेश का नहीं है। श्री दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button