.jpeg)
दिग्विजय सिंह का भाजपा पर निशाना, कहा चंबल का पानी क्रांतिकारी है, गद्दारों को सबक सिखाएगी
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:– मध्य प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. आए दिन नेता एक दूसरे पर निशाना करते हुए नजर आ रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब घबराई हुई जब कॉंग्रेस से ग़द्दारी कर भाजपा में गये लोगों का जनता तिरस्कार कर मोहल्लों और गाँवों में नहीं घुसने दे रही है।और भाजपा को सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ का समर्थन नहीं मिलने पर शिवराज और महाराज दोनों चिंतित हैं। चंबल का पानी क्रांतिकारी है ग़द्दारों को सबक़ सिखाएगी.
बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पोस्ट को लेकर नाराजगी जताई थी, जिसका समर्थन ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) ने भी किया. उन्होंने कहा वाकई कांग्रेस सोशल मीडिया (Social Media)पर काफी आक्रामक है. अब बीजेपी को भी अटैकिंग मोड (Attacking Mode)में होना होगा.
इस बात से साफ जाहिर हो रहा है कि कहीं ना कहीं भाजपा का सोशल मीडिया कांग्रेस(Congress) के आगे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभात झा से कहा कि वह उपचुनाव तक ग्वालियर में रहे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर-चंबल की सीटों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं क्योंकि यहां पर 15 सीटें हैं. इसके साथ ही यह बात भी कही गई कि नरेंद्र सिंह तोमर, वी डी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इन सीटों पर अपना फोकस बनाए रखें.
किसी न किसी माध्यम से लगातार मध्य प्रदेश कांग्रेस ग्वालियर चंबल सीटों की जनता तक यह संदेश पहुंचा रही है कि यह वही विधायक है जो जनादेश को बेचकर विपक्ष क पार्टी में शामिल हुए हैं. तो इस बार जब जनता चुनाव करें तो सही ढंग से विधायकों को चुने.
अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि आगामी उपचुनाव में जनता किसे अपना मुखिया चुनती है. ग्वालियर चंबल की कितनी सीटों पर भाजपा अपना कब्जा जमा आएगी और कितनी सीटों पर कांग्रेस… यह सब कुछ अब जनता के हाथ में है..