
मध्यप्रदेश – देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मचे बवाल के बीच एक बार फिर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी का घेराव किया हैं। दिग्विजय ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र दिखा देते हैं, तो देशवासी सरकार को अपने बारे में सारे दस्तावेज मुहैया कराने को तैयार हैं।
दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय से एनआरसी विरोधी प्रदर्शनकारियों की इस “घोषणा” पर प्रतिक्रिया मांगी गयी थी कि अगर देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी बनाने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो वे संबंधित सरकारी अधिकारियों को अपने बारे में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखायेंगे।
दिग्विजय ने कहा “हम तो कहते हैं कि मोदी अपने पिता और माता का जन्म प्रमाणपत्र हमें बता दें, इसके बाद हम सब कागज दे देंगे।