
ग्वालियर/आयुषी जैन/ग्वालियर में कल से बीजेपी का सदस्यता ग्रहण समारोह चल रहा है, जहां सोशल डिस्टेंसिंग के नाम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं,
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा पूरे प्रदेश में गणेश पंडालों पर रोक लगी है तो भाजपा यहां पंडाल लगाकर बैठी है भाजपा का यह कैसा हिंदुत्व है उन्होंने मीडिया को ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुरानी भाषणों के वीडियो दिखाते हुए कहा कि यह सिंधिया का असली चेहरा है,
दिग्गी राजा ने आगे कहा कांग्रेस के इतिहास पर बोलने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं है क्योंकि स्वाधीनता आंदोलन में भाजपा की कोई भूमिका नहीं है आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंधिया पर गद्दारी का आरोप लगाने को लेकर कहा था कि पंडित मोतीलाल नेहरू सुभाष चंद्र बोस इंदिरा गांधी हमें कई ने कांग्रेस छोड़ी थी इसी तरह सिंधिया ने भी सिद्धांतों को लेकर पार्टी छोड़ी थी..
दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की कैसी स्थिति है , इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब पूरे प्रदेश में पंडालों पर रोक लगी है.. तो भाजपा यहां पंडाल लगाकर बैठी है मीडिया से बातचीत में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुराने भाषणों के वीडियो दिखाते हुए कहा कि सिंधिया का असली चेहरा है, कांग्रेस ने सिंधिया को बहुत कुछ दिया कांग्रेस ने उन्हें नहीं छोड़ा है बल्कि कांग्रेस को उन्होंने छोड़ा है..अब वे कांग्रेस के ऊपर आरोप लगा रहे हैं कह रहे हैं कि मैं कमलनाथ की सरकार पर्दे के पीछे से चला रहा था,
आज तो प्रदेश में भाजपा के 5 मुख्यमंत्री हैं इस पर सिंधिया क्यों कुछ नहीं बोलते..
कांग्रेस सरकार के एमडी माफिया अभियान से भाजपा घबरा गई थी इसीलिए सरकार गिराने के लिए भी किसी भी स्तर तक चली गई..
शनिवार कल से ग्वालियर में बीजेपी सदस्यता ग्रहण समारोह चल रहा है इसी बीच रविवार दोपहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अचानक ग्वालियर पहुंचते हैं वहां पहुंचते ही अपने जीवन में पहली बार महारानी लक्ष्मी बाई की समाधि जाकर उन्हें नमन करते हैं इसके बाद दिग्विजय सिंह मीडिया से बात करते हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे धरने में उनके साथ बैठकर विरोध प्रदर्शन करते हैं..