उपचुनाव में अपनी भूमिका को लेकर "दिग्गी राजा" का बड़ा खुलासा, कही ये बात, भाजपा में हड़कंप

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – एमपी (MP) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैं। लेकिन उस से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज़ हैं। इसके साथ ही कांग्रेस-भाजपा (Congress-BJP) के तमाम बड़े नेता अपने अपने उम्मीदवारों को लिए जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी बड़ी सभाएं भी की जा रहीं हैं। जहां भाजपा की और से खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh), भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) प्रचार कर रहे है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की और से प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (PC Sharma), जीतू पटवारी (Jitu Patwari) सहित कई दिग्गज लगातार सभाएं कर रहे हैं।

हालांकि, इन सबके बीच सवाल ये उठ रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) कहां गायब हैं। उपचुनाव से दिग्विजय सिंह की दूरी कई तरह के सवाल पैदा कर रही हैं। लेकिन इन सवालों पर अब खुद दिग्विजय सिंह ने विराम लगाया हैं। दिग्विजय सिंह ने उपचुनाव (By Election) में अपनी भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं। इसके साथ ही उपचुनाव में प्रचार प्रसार से दूरी और उनकी भूमिका पर बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में दिग्विजय सिंह की भूमिका है कि भाजपा को हराओ ओर कांग्रेस को जिताओ।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इतिहास (History) में पहली बार ऐसे उप चुनाव हो रहे हैं। इन उपचुनाव से मौजूदा सरकार रहेगी की नहीं रहेगी यह तय होगा। उन्होंने कहा कि यह बात स्वयं शिवराज सिंह चौहान कह चुके हैं कि मैं अभी टेंपरेरी मुख्यमंत्री हूं, परमानेंट करने के लिए मुझे चुनाव जिताईए। ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में सरकार रहेगी या जाएगी यह चुनाव के नतीजों पर निर्भर करेगा। बताते चले कि आने वाली 3 नवंबर को प्रदेश की 28 सीटों पर मतदान होगा। जबकि 10 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि प्रदेश में किस की सरकार रहेगी।

Exit mobile version