दिग्गी ने पायलट को घेरा, पूछा ये बड़ा सवाल, दी नसीहत 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – राजस्थान में मचे सियासी बवाल के बीच बयानबाज़ी का दौर अपने चरम पर हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सचिन पायलट को एक बार फिर आधे हाथों लिया हैं। दिग्विजय सिंह ने पायलट को नसीहत देते हुए भाजपा का घेराव भी किया। 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सचिन पायलट नाराज थे तो क्यो मानेसर में रुके हैं। विधायकों के साथ आते राज्य के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय के साथ चर्चा करते। उन्होंने कहा कि मानेसर के होटल में ही भाजपा षड्यंत्र रचती हैं। NCP विधायकों, कर्नाटक के लोगों को और मध्य प्रदेश के विधायकों को भी यहीं पर ठहराया गया था। अब राजस्थान के विधायक भी इसी होटल में हैं। साफ है भाजपा का कहीं न कहीं इनसे संपर्क हैं। 

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सचिन पायलट को सहनशीलता की जरूरत हैं। सचिन को दिक्कत थी तो अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म में रखते। मुख्यमंत्री सबके होते हैं, कहीं कुछ बात है तो बैठकर निपटाना चाहिए। उन्होंने सचिन पायलट को नसीहत दी कि महत्वकांशी होना चाहिए, इसमें बुरा नहीं हैं। साथ ही जिस संगठन के साथ हैं उसकी मर्यादाओं, परंपराओं का भी पालन करना चाहिए। 

वहीं, अशोक गहलोत का समर्थन करते हुए दिग्विजय ने कहा अपनी मेहनत और बुद्धि से उन्होंने मुकाम हासिल किया हैं। उन्होंने बताया कि विधायक दल में अशोक गहलोत के पास एकतरफा बहुमत हैं। 

Exit mobile version