दिग्विजय ने कहा, BJP गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर फिकवाती है पत्थर, नरोत्तम मिश्रा बोले, रमजान के माह में पाप क्यों किया?

नीमच : हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में है। वहीं भाजपा ने उनके बयान पर जोरदार पलटवार भी किया है। दरअसल, मंगलवार को नीमच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों में हुई साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर कहा कि उन्हें ऐसी सूचनाएं मिली है कि गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिकवाए जाते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे इसकी सत्यता की जांच करा रहे हैं।
दिग्विजय सिंह के इस बयान पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को स्पस्ट करना चाहिए किं किस आधार पर उन्होंने मुस्लिम नोजवानों को बिकाऊ कहा? आपने तो सीधे यह भी घोषित कर दिया कि पत्थर कौन फेक रहे है। मैं दिग्विजय सिंह से यह पूछना चाहता हु की आखिर रमजान के माह में उन्होंने मुस्लिम कौम को बदनाम करने का पाप क्यों किया? क्यों उन्होंने पूरी कौम को बदनाम किया? इस सवाल का जवाब उन्हें कौम को देना ही होगा।




