सभी खबरें
युद्ध का आंठवा दिन : रुसी सेना ने उड़ाया राजधानी कीव का सेंट्रल रेलवे स्टेशन, तो यूक्रेन की फौज ने किया ये….
इंटरनेशनल डेस्क : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब आंठवे दिन में जा चुकी है। रूस की तरफ से लगातार बमबारी हो रहीं है। कई जगहों पर रूस ने कब्ज़ा कर लिया है। इसी बीच खबर है कि रूसी सेना ने राजधानी कीव का सेंट्रल रेलवे स्टेशन उड़ा दिया है। हमला उस वक्त किया गया है, जब स्टेशन से लोग रेस्क्यू किए जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार व्लादिमीर पुतिन की सेना ने राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया है। इसके अलावा रूसी आर्मी ने खेर्सोन पर भी कब्जा जमा लिया है। वहीं, दूसरी तरफ यूक्रेन की फौज ने कीव को जोड़ने वाला पुल को उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि कीव जा रही रूसी सेना को रोकने के लिए पुल उड़ाया गया है।
इधर, दोनों देशों के टॉप अफसर बेलारूस-पोलैंड बॉर्डर पर बैठक कर रहे हैं।