मुझे गद्दार कहने वाले इतिहास के पन्ने पलटो, सबसे बड़े गद्दार दिग्विजय सिंह और कमलनाथ हैं:- ज्योतिरादित्य सिंधिया

मुझे गद्दार कहने वाले इतिहास के पन्ने पलटो, सबसे बड़े गद्दार दिग्विजय सिंह और कमलनाथ हैं:- ज्योतिरादित्य सिंधिया

 मध्यप्रदेश में बदलती राजनीति के बीच एक दूसरे पर जुबानी तीर चलाना लगातार जारी है. इसी बीच कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर धावा बोला है. कांग्रेस पार्टी हमेशा ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहती नजर आए जिसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे गद्दार कहते हैं, अरे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के इतिहास के पन्ने पलट लो, डीपी मिश्रा ने जनता के खिलाफ कदम उठाया था तब राजमाता ने डीपी मिश्रा की सरकार को जमीन पर लाकर मिट्टी चटा दी थी। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के सबसे बड़े गद्दार हैं. 

 कल मुरैना जाकर भाषण के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह सारी बातें कहीं. इसी बीच आदित्य शिक्षकों ने शिवराज सिंह चौहान को घेर लिया था और अतिथि शिक्षक भर्ती करो के नारे लगाए जिसके बाद मंच साझा करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी को शांत होने की अपील की और कहा कि हम आपके बीच में जरूर आएंगे कृपया अभी शांत हो जाएं. 

Exit mobile version