ढीमरखेड़ा : यहाँ के ग्रामीणों ने की सरकार को भूमिदान पढ़े पूरी खबर क्या है मामला ??

ढीमरखेड़ा : यहाँ के ग्रामीणों ने की सरकार को भूमिदान पढ़े पूरी खबर क्या है मामला ??

द लोकनीति डेस्क ( सिहोरा )

नाली निर्माण के लिए ग्रामीणों ने करी भूमि दान ग्राम पंचायत ने अनुमति के लिए एसडीएम कार्यालय भेजी फाइल जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अतरसूमा के वार्ड क्रमांक छह में नाली ना होने के कारण पानी निकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान थी नाली बनवाने के लिए पर्याप्त जगह ना होने के कारण ग्राम पंचायत भी नाली का निर्माण कार्य नहीं कर पा रही थी समस्या से निपटने के लिए ग्रामीणों में भैयालाल काछी जागेश्वर काछी पंचम काछी अशोक काछी ईश्वरी प्रसाद काछी ने अपने घर के पीछे की जगह दान देकर नाली निर्माण कराने के लिए ग्राम पंचायत को सहमति पत्र एवं अन्य दस्तावेज देकर नाली निर्माण की मांग की ग्राम पंचायत सरपंच जानकी बाई माझी ने बताया कि ग्रामीणों ने नाली निर्माण के लिए अपनी भूमि दान की है दान की अनुमति की प्रक्रिया एसडीएम कार्यालय से प्राप्त होती है जिसको लेकर ग्राम पंचायत ने फाइल भेजी है अनुमति प्राप्त होने के बाद नाली निर्माण का कार्य करवाया जाएगा इनका कहना सपना त्रिपाठी एस डी एम  ढीमरखेड़ा अतरसूमा ग्राम पंचायत से नाली निर्माण को लेकर दान की फाइल कार्यालय आई है तहसीलदार को उक्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है

Exit mobile version