
धार से मनीष आमले की रिपोर्ट – नवागत कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ब्लड बैंक, वृद्धजन वार्ड, आईसीयू वार्ड, कोविड टेस्टींग लेब, कोविड -19 महिला एवं पुरूष वार्ड, पुरूष सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नियमित साफ-साफाई करवाने के निर्देष दिए।
उन्होने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को देखा और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देष दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा, एसडीएम सत्यनारायण दर्रो साथ थे।