धार : आबकारी विभाग ने लाखों रुपये की महुआ लहान जब्त की…

धार से मनीष आमले की रिपोर्ट : कलेक्टर आलोक कुमार सिंह  के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त नागेश्वर सोनकेशरी के मार्गदर्शन में जिले के वृत्त धार में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृत्त धार एवं सागौर की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सुरजपुरा में दबिश देकर चालु भट्टी एवं लगभग 3800 किग्रा महुआ लहान सैंपल लेकर नष्ट किया गया तथा कुल 56 लीटर हाँथ भठ्ठी शराब जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के अंतर्गत  04 एंवए34 (2) का 01  प्रकरण इस प्रकार कुल 04 प्रकरण  कायम किये गए। संयुक्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 2,00,000/- रु है।

उपरोक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मनोज कुमार अग्रवाल, रोहित मुकाती वृत्त धार एवं वृत सागौर के स्टाफ द्वारा की गई।

Exit mobile version