
धार से मनीष आमले की रिपोर्ट – विगत दिवस दिगम्बर जैन समाज की साधारण सभा की बेठक आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष मानतुंग गिरि प्रबंध समिति नरेश गंगवाल ने अपनी प्रबंध कमेटी की घोषणा की। मीडिया प्रभारी सुभाष जैन ने बताया कि समिति में परम संरक्षक छगनलाल छाबड़ा, विमलचंद्र गोधा, संरक्षक संजय जैन, सुशील लुहाड़िया, पवन गंगवाल, अशोक काशलीवाल, राजेंद्रजी बांझल, परामर्श दाता डॉ अनिल गंगवाल, सुभाष गंगवाल, हुकुम कासलीवाल, उत्तम काला, पदेन सदस्य दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, सचिव नवीन गोधा, उपाध्यक्ष विनय छाबड़ा, इंजीनियर आशीष जैन, सचिव संजय गंगवाल, सहसचिव मौसम झांझरी, कोषाध्यक्ष किशोर जैन, सह कोषाध्यक्ष योगेन्द्र जैन, सांस्कृतिक सचिव एवं मीडिया प्रभारी सुभाष जैन, प्रसासनिक व्यवस्था प्रमुख डॉक्टर कमल जैन को बनाया गया है।
कार्यकारिणी में तेज़ कुमार गंगवाल, सतीश लुहाड़िया, संजय लुहाड़िया, श्रेणिक गंगवाल, पवन पापलिया, संजय गंगवाल बेरछा, हेमंत, श्रेणिक जैन, संजय छाबड़ा दिलावरा, विजय रावका, शैलेष गंगवाल, राजेश बड़जात्या, नरेन्द्र काला, पदेन सदस्य अध्यक्ष दिगम्बर जैन महिला मंडल मंजूजी गोधा, अध्यक्ष दिगम्बर जैन महिला महा समिति संभाग धार ममता गंगवाल, अध्यक्ष दिगम्बर जैन शोशल ग्रुप बाहुबली धार अजय लुहाड़िया, अध्यक्ष दिगम्बर जैन युवा संगठन आशीशजी गंगवाल को बनाया गया है।
चातुर्मास पत्रिका का विमोचन
मानतुंगगिरी तीर्थ पर क्षुल्लिका चंद्रमति माताजी ने चातुर्मास करने की जो अपनी स्वीकृति प्रदान की। उसके लिए कमेटी ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान चातुर्मास पत्रिका का विमोचन भी किया गया।