डीजीपी विवेक जौहरी एक चिट्ठी से पुलिस अधिकारी में हड़कम्प , जाने क्या लिखा चिट्ठी में

मध्यप्रदेश/भोपाल(Bhopal) – :  मध्यप्रदेश(Madhyapradesh) के डीजीपी(DGP) विवेक जौहरी(Vivek Jauhari ) की एक चिट्ठी से पुलिस अधिकारी में खलबली मचा दी है। डीजीपी की चिट्ठी वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारीयो में अब हड़कम्प मच गया हैं। डीजीपी ने अपने इस पत्र में कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कई आईपीएस(IPS) तो बिना ऑफिस आए ही वेतन ले रहे हैं। डीजीपी विवेक जौहरी ने भोपाल पुलिस मुख्यालय में तैनात 29 सीनियर आईपीएस अधिकारियों को लेकर यह सवाल उठाए हैं। 29 में 14 आईपीएस अधिकारी तो ऐसे हैं, जिन को  लंच करने में 2 घंटे का समय लगता हैं।

कुछ अधिकारी तो लंच के बाद ऑफिस छोड़कर ही चले जाते हैं। उसके बाद ऑफिस आते ही नहीं हैं। तीन ऐसे भी आईपीएस अधिकारी हैं, जो कभी ऑफिस आते ही नहीं हैं। बिना काम के ही ये सारे अधिकारी सैलरी के साथ सरकारी सुविधाओं का लाभ भी ले रहे हैं।

अब ऑफिस से रहते हैं ये गायब

डीजीपी ने अपने पत्र में 29 आईपीएस अधिकारियों के काम करने का  जिक्र भी किया है। उन्होंने कहा है कि है कि सुबह टाइम में अधिकारी अपने चैंबर से गायब भी रहते हैं।और  कई अधिकारी तो लंच के बाद ऑफिस ही नहीं आते हैं। विवेक जौहरी ने अपनी चिट्ठी लिख कर अधिकारियों से काम को महत्व देने को कहा है। साथ के साथ  उन अधिकारियों से कहा है कि वह सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक ऑफिस में ही रहें। डीजीपी ने ये भी  कहा है कि यह बहुत ही खेद का विषय है कि स्पेशल डीजी(DG), एडीजीADG) और आईजी(IG) स्तर के अधिकारी दफ्तर में नहीं होते हैं और न ही अपना फोन उठते  हैं।

पुलिस मुख्यालय ने 29 अधिकारियों को अभी तक चिह्नित किया गया है। इनमें से 3 ऑफिस ही नहीं आते हैं, 12 लंच टाइम के बाद ऑफिस लौटते नहीं हैं और 14 को लंच करने में 2 घंटे का वक्त लगता है। डीजीपी ने अपनी चिट्ठी में ऐसे अधिकारियों के नाम नहीं लिखा है। परन्तु  उन्होंने उम्मीद जताई है कि ऐसे अधिकारी भविष्य में टाइम  से ऑफिस में उपलब्ध होंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि आपके अधिनस्थ कार्यरत लोगों पर भी इसका अच्छा  असर पड़ता है। वहीं, डीजीपी की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

Exit mobile version